2 से 10 अक्टूबर तक चला महाहस्ताक्षर अभियान सम्पन्न..उपायुक्त मुख्यालय को ज्ञापन सौंपा गया..

2 से 10 अक्टूबर तक चला महाहस्ताक्षर अभियान सम्पन्न..
उपायुक्त मुख्यालय को ज्ञापन सौंपा गया..
उल्हासनगर : 
1) उल्हासनगर महानगर पालिका टॅक्स डिपार्टमेंट द्वारा लगाया जा रहा विनाशकारी कैपिटल वैल्यु टॅक्स के विरोध में समस्त शहरवासी व दुकानदार है, बावजूद इसकी नोटिसें दी जा रही है, जबरन वसुली रोकी जाए और आगामी उल्हासनगर मनपा चुनाव सम्पन्न होनेके पश्चात महासभा के पटलपर लाकर चर्चा की जाए तबतक इसे रोका जाये, 2) 5 जुलाई 2019 की महासभा में कोल्बरो कम्पनी का ठेका ही रद्द कर दिया गया था, तो कोल्बरो कम्पनी के कर्मचारी आजकी तारीख़ में उमनपा मुख्यालय में टॅक्स डिपार्टमेंट में क्या कर रहे है??
3) मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 1 महीने पहले घोषित हुआ धोकादायक इमारतों के पुनर्निर्माण पर आनेवाला अध्यादेश जल्द से जल्द शहरवासियों के सामने लाया जाए। 
4) पिछले 3 साल से बंद रेग्युलराइज़ेशन प्रक्रिया पुनः शुरू करने की मांग है।
महोदय, उल्हासनगर की सड़कों पर गड्ढे, कचरे के ढेर, डंपिंग ग्राउंड की समस्या को लेकर शहरवासियों में रोष व्याप्त है, कोई पर्याप्त सर्विस ना होने के बावजूद टॅक्स की जबरन वसुली से परेशान शहरवासीयों द्वारा हस्ताक्षर के माध्यम से " नो सर्विस नो टॅक्स " यह प्रस्ताव प्रशासन के सामने रख रहे है,
इन्ही सभी गम्भीर मुद्दों व समस्याओं पर 2 अक्टूबर से उल्हास स्टेशन रोड शिव शंकर शॉपकीपर असोसिएशन, सेंचुरी रेयॉन स्टाफ गेट बिर्लागेट श्यामला सेवा संस्था, खेमानी जय झुलेलाल संघर्ष सेवा समिती, जय झुलेलाल समिती, रामायण नगर निवासी और जय झुलेलाल संमघर्ष सेवा समिती, नानिकजीरा चौक दशमेश पिता युवा सिख लबाना संघटन, लालचक्की चौक समाजसेवीका नीतु विश्वकर्मा और मनसे नेता प्रदीप गोडसे, नेताजी भाटिया चौक गंगोत्री फाउंडेशन, कुर्ला कैम्प सिटिज़न फाउंडेशन, गौतम बुद्धनगर, अशोक पाटिल नगर असंगठित कामगार संघटन मिरा सपकाळे और 10 अक्टूबर को परिवर्तन सामाजिक संस्था द्वारा उल्हासनगर महानगर पालिका मुख्यालय के बाहर हस्ताक्षर अभियान करके उमनपा आयुक्त, शासन व प्रशासन को पत्रव्यवहार के माध्यम से आम जनता की भावनाऐं हज़ारों हस्ताक्षर के माध्यम से पोहोंचाई गयी
ऐसी जानकारी शशिकांत दायमा इन्होने दी
समाचार और जाहिरात के लिए संपर्क कीजिए
9960504729

टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

राजमाता जिजाऊ, राष्ट्रमाता सावित्रीमाई फुले, पहिल्या स्त्री शिक्षिका फातिमा शेख, त्यागमुर्ती माता रमाई यांचा संयुक्त जयंती महोत्सव संपन्न झाला.

विठ्ठल रुक्मिणी पतपेढी संस्था कल्याण ब्रांचचा मनमानी कारभार..

भारतीय संविधानाचा अमृत महोत्सव साजरा