उल्हासनगर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदानसिमरन सेवा प्रतिष्ठान’ को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित
उल्हासनगर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान
सिमरन सेवा प्रतिष्ठान’ को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित
उल्हासनगर:
स्वच्छता ही सेवा - २०२६' अभियान के अंतर्गत उल्हासनगर महानगरपालिका द्वारा सामूहिक स्वच्छता, श्रमदान और जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया
इस अभियान के तहत १ अक्टूबर २०२६ को "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" की संकल्पना पर आधारित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से शांतिनगर वेलकम गेट तक विशाल स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान आयोजित किया गया था
उल्हासनगर महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस स्वच्छता अभियान में सामाजिक संस्था 'सिमरन सेवा प्रतिष्ठान एनजीओ के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने महानगरपालिका के अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर सक्रिय योगदान दिया
स्वच्छता, श्रमदान और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न उपक्रमों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ उल्हासनगर के निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए महानगरपालिका परिसर में 'एप्रिसिएशन सेलिब्रेशन' का आयोजन किया गया
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर महानगरपालिका द्वारा 'सिमरन सेवा प्रतिष्ठान' को 'स्वच्छता ही सेवा' प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित और गौरवान्वित किया गया
यह सम्मान पत्र उल्हासनगर महानगरपालिका आयुक्त श्रीमती मनीषा आव्हाळे और महापौर श्रीमती अश्विनी कमलेश निकम के हस्ताक्षरों से प्रदान किया गया
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
विनोद केणे (यूएमसी अधिकारी)
डॉ. दीपाली चौगुले (उप आयुक्त आरोग्य)
श्रीमती रगड़े तोरणे मॅडम (नगरसेविका एवं आरोग्य सभापति)
शिवाजी रगड़े (समाजसेवक)
उल्हासनगर महानगरपालिका
उप आयुक्त (आरोग्य) डॉ. दीपाली चौगुले
इस कार्यक्रम मे सफल सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों और सफाई कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की
जनहित न्युज महाराष्ट्र उल्हासनगर
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा
धन्यवाद