मुस्लिम कब्रस्तान कैलाश कॉलोनी उल्हासनगर 5 में आमरण अनशन की शुरुआत...
मुस्लिम कब्रस्तान कैलाश कॉलोनी उल्हासनगर 5 में आमरण अनशन की शुरुआत...
कैलाश कॉलोनी के कब्रस्तान के कागजाद कानूनी रूप से पूरे हो चुके है, इसके बावजूद अधिकारी वर्ग कब्रिस्तान में मूलभूत सुविधा व दफन करने की अनुमति देने में टालमटोल कर के समय बर्बाद कर रहे है, इन सब बातो से मुस्लिम समाज में काफी नाराजगी बढ़ती जा रही है, इसलिए कैलाश कालोनी, उल्हासनगर 5 के कब्रस्तान के प्लॉट पर 15 जून 2022 से शांतिपूर्ण तरीके से अनशन की शुरुआत हुयी,
मुस्लिम समाज के व्यक्ति की मयत को उल्हासनगर 5 से उल्हासनगर 1 के कब्रस्तान में ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिये उल्हासनगर कैम्प 5 कैलाश कॉलोनी चौक पे दिये कब्रस्तान के प्लॉट को सामाजिक उपयोग के लिये इस्तेमाल करने की अनुमती मिलने की मांग को लेकर 15 जुन 2022 से मुस्लिम समुदाय व अन्य समाजसेवियों द्वारा आमरण अनशन की शुरुआत की गई है
__________________________________________
ब्युरो रिपोर्ट जनहित न्यूज महाराष्ट्र उल्हासनगर
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा
धन्यवाद