नये साल के पर्व पर अंध सूरदास भाई बहन को मदद
देशभर में नया साल मनाया गया इस अवसर पर उल्हासनगर के अंध हितकारी संस्था के संस्थापक जगदीश पटेल और सुशीला बेन पटेल इन के माध्यम से उल्हासनगर में आज नए साल के पर्व पर अंध हितकारी संस्था के सैकड़ों अंध सूरदास भाई और बहनों को उल्हासनगर के दानवीर नागरिकों ने जरूरत की सामग्री बाटकर मनुष्य धर्म का कर्तव्य निभाया ,
इस अवसर पर महिलाओं ने भी अंध माता पिता के छोटे-छोटे बच्चों को कपड़े और खाने की सामग्री वितरित करके छोटे बच्चों के प्रति अपना कर्तव्य निभाया
उल्हासनगर शहर के उद्योगपति और समाज सेवक संजय गुप्ता इन्होंने सूरदास भाई बहनों को जरूरत की सामग्री देकर सभी सूरदास भाई बहनों को नए साल की शुभकामनाएं दी
और सभी शहर के दानवीर भाइयों से अपील की है की
ऐसे जरूरतमंद सूरदास भाइयों की मदद के लिए आगे आए
नेशनल एंटी क्राइम और हुमन राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन वैरावन थंगावेलू इनकी संस्था के माध्यम नए साल के पर्व पर उल्हासनगर के अंध हितकारी संस्था के सैकड़ों सूरदास भाई बहनों को ब्लैंकेट और बिस्किट बाटें गए
इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था से जुड़ी महिलाओं के द्वारा किया गया
इस अवसर पर नेशनल एंटी क्राइम को हुमन राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन वैरावन थंगावेलू , श्रीमती लक्ष्मी वैरावन मैडम , श्रीमती श्रीविद्या मैडम ,
मूरली नायडू , श्रीमती रानी नायडू मैडम, वनीता सल्ले मॅडम , राम्या वेंकटेश , कुमारी श्रुति वैरावन , कुमार ऋषिकेश , और संस्था के संचालक जगदीश भाई पटेल और सुशीला बेन पटेल समेत अनेक मान्यवर उपस्थित थे
ब्यूरो रिपोर्ट जनहित न्यूज महाराष्ट्र उल्हासनगर
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा
धन्यवाद